खेल-खेल में हुई लड़ाई में युवक ने 12 साल के बच्चे को पीटा, अस्पताल में हुई मौत

Edited By Shivam, Updated: 13 Oct, 2020 05:03 PM

child death due to beating by guy

चरखी दादरी जिले के गांव मंदौली बच्चों की खेल-खेल में बॉल को लेकर लड़ाई हो गई। बच्चों की इस लड़ाई में एक 12 वर्षीय बच्चे की पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चे जब आपस में लड़ रहे थे, तब एक एक युवक वहां पहुंचा और उसने...

चरखी दादरी (नरेन्द्र): चरखी दादरी जिले के गांव मंदौली बच्चों की खेल-खेल में बॉल को लेकर लड़ाई हो गई। बच्चों की इस लड़ाई में एक 12 वर्षीय बच्चे की पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चे जब आपस में लड़ रहे थे, तब एक एक युवक वहां पहुंचा और उसने बच्चे को बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

घटना के बाद परिजन बच्चे को दादरी हॉस्पिटल लेकर आए और इलाज करवा कर वापिस घर ले गए। लेकिन रात को बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई और बच्चे को फिर से हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे की मौत युवक द्वारा पीटे जाने की कारण हुई है। 

वहीं इस मामले को लेकर डीएसपी बली सिंह हॉस्पिटल पहुंचे और पूछताछ शुरु की। डीएसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!