मुख्यमंत्री कल अंत्योदय सरल परियोजना का शुभारंभ करेंगे

Edited By Deepak Paul, Updated: 24 Dec, 2018 10:41 AM

chief minister will launch antyodaya simple project tomorrow

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के अवसर पर करनाल में अंत्योदय सरल परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन राज्य के मंत्री व विधायक भी विभिन्न जिलों में अंत्योदय सरल परियोजना का शुभारंभ करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि महेंद्रगढ़...

चंडीगढ़ (ब्यूरो): मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के अवसर पर करनाल में अंत्योदय सरल परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन राज्य के मंत्री व विधायक भी विभिन्न जिलों में अंत्योदय सरल परियोजना का शुभारंभ करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि महेंद्रगढ़ में विधानसभा की उपाध्यक्ष संतोष यादव, गुरुग्राम में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, झज्जर में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, हिसार में वित्त मंत्री कै. अभिमन्यु, अम्बाला में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, रेवाड़ी में लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, सोनीपत में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन अंत्योदय सरल परियोजना का शुभारंभ करेंगी।

उन्होंने बताया कि पानीपत में परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, फरीदाबाद में उद्योग मंत्री विपुल गोयल, रोहतक में सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, कुरुक्षेत्र में सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, चरखी-दादरी में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल, भिवानी में सांसद धर्मवीर, फतेहाबाद में विधायक सुभाष बराला, पलवल में विधायक सीमा त्रिखा, जींद में विधायक बख्शीश सिंह विर्क, पंचकूला में विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, सिरसा में विधायक कमल गुप्ता, नंूह में विधायक रहिसा खान और कैथल में विधायक श्याम सिंह राणा अंत्योदय सरल परियोजना का शुभारंभ करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!