‘राज्यसभा चुनाव में सरेंडर करने वाली कांग्रेस विधानसभा चुनाव में औंधे मुंह गिरेगी: नायब सिंह सैनी

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 28 Aug, 2024 12:31 PM

chief minister naib singh saini fiercely attacked the congress

कांग्रेस को अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी में आई किरण चौधरी के निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने जाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को अल्पमत में होने का अनेक बार दावा करने वाली कांग्रेस को...

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर बड़ा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में सरेंडर करने वाली कांग्रेस विधानसभा चुनाव में औंधे मुंह गिरेगी। नायब सैनी ने कहा कि बीजेपी को अल्पमत में बताने वाली, जिस कांग्रेस ने राज्यसभा में नामांकन पत्र भरने से ही गुरेज किया हो, उसका राजनीतिक धरातल क्या होगा ? यह जनता भलीभांति समझ सकती है। 

कांग्रेस को अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी में आई किरण चौधरी के निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने जाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को अल्पमत में होने का अनेक बार दावा करने वाली कांग्रेस को किरण चौधरी की जीत के रूप में सच्चाई का आइना दिखाई दे रहा है, जबकि उनकी ओर से बार-बार यहीं कहा जाता रहा था कि 3 मार्च को उन्होंने हरियाणा की विधानसभा में विश्वासमत हासिल किया था। 

कांग्रेस ने सरेंडर किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस फॉर्म भरने तक की हिम्मत नहीं कर पाई। ऐसा करके उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले ही अपनी हार मानते हुए सरेंडर करने का काम किया है। सैनी ने कहा कि सरकार के अल्पमत में होने का दावा करने वाली कांग्रेस विधानसभा चुनाव में भी कहीं दिखाई नहीं देगी और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का झूठ हमेशा लोगों के सामने आ ही जाता है। अब इनके झूठ चलने वाले नहीं है। भारतीय जनता पार्टी भी अब इनके झूठ को बिकने नहीं देगी। 

कांग्रेस और हुड्डा ने दिखाए सब्जबाग

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में युवाओं का उपयोग होता था और उपयोग करने के बाद उन्हें उनके हालात पर छोड़ दिया जाता था। गरीब युवा तो कांग्रेस की सरकार में नौकरी से कोसो दूर रहता था। कांग्रेस में युवाओं का भविष्य अंधकार में रहता था। लाखों युवाओं का भविष्य कांग्रेस ने बर्बाद किया है। कांग्रेस और हुड्डा ने युवाओं को सब्जबाग दिखाए, लेकिन किया कुछ नहीं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन की सरकार ने युवाओं के लिए जितने काम किए हैं, उतने पहले किसी भी सरकार ने नहीं किए। सबसे बड़ी बात है कि भाजपा ने युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरी दी, जबकि 2014 से पहले युवा हर मामले में हताश हो चुके थे। कांग्रेस ने 10 साल तक युवाओं का इस्तेमाल किया और युवाओं को दिया कुछ नहीं। लेकिन जब हरियाणा में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो युवाओं को बेहतरीन प्लेटफार्म दिया गया। कौशल में निपुण बनाकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा किया गया।

किसानों का मजबूती से विकास किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां किसानों की 100 प्रतिशत फसल को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी भाजपा सरकार ने दी है। हरियाणा की भाजपा सरकार ने युवाओं, गरीबों, महिलाओं और किसानों के हित में अनेकों योजना बनाकर उनका मजबूती से विकास किया है और सशक्त बनाया हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!