मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को चंडीगढ़ लौटेंगे, कुछ दिन कम वर्किंग रखेंगे

Edited By Shivam, Updated: 13 Sep, 2020 10:52 PM

chief minister manohar lal will return to chandigarh on monday

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को चंडीगढ़ स्थित अपने निवास पर लौट रहे हैं। प्राप्त संकेतों के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल जो मेदांता अस्पताल में कोरोना का इलाज करवाने के बाद कुछ दिन तक गुरुग्राम लोक निर्माण विश्राम गृह में आइसोलेशन में...

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को चंडीगढ़ स्थित अपने निवास पर लौट रहे हैं। प्राप्त संकेतों के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल जो मेदांता अस्पताल में कोरोना का इलाज करवाने के बाद कुछ दिन तक गुरुग्राम लोक निर्माण विश्राम गृह में आइसोलेशन में रहे, सोमवार चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी निवास पर लौट रहे हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सोमवार 24 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर दी थी। मनोहर लाल को चंडीगढ़ से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। मनोहर लाल को 10 सितंबर को मेदांता से छुट्टी मिली थी।

डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को कुछ दिन आइसोलेशन में रहने की सलाह दी थी। मुख्यमंत्री मनोहरलाल 4 दिन तक लोक निर्माण विश्राम गृह गुरुग्राम में रुकने के बाद अब चंडीगढ़ लौट रहे हैं। प्राप्त संकेतों के अनुसार वह अगले 10 दिनों तक बहुत ज्यादा सक्रियता नहीं रखेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!