Edited By Deepak Kumar, Updated: 29 Jun, 2025 05:07 PM

चंडीगढ़ स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGI) प्रशासन ने अस्पताल की सुरक्षा और सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 300 पूर्व सैनिकों की भर्ती को मंजूरी दी है। ये पूर्व सैनिक अस्पताल के मुख्य द्वार और अन्य...
Chandigarh PGI: चंडीगढ़ स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGI) प्रशासन ने अस्पताल की सुरक्षा और सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 300 पूर्व सैनिकों की भर्ती को मंजूरी दी है। ये पूर्व सैनिक अस्पताल के मुख्य द्वार और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात किए जाएंगे और मौजूदा सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्य करेंगे।
फैसले के पीछे उद्देश्य
PGI के डिप्टी डायरेक्टर पंकज राय ने बताया कि यह फैसला मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधा, सुरक्षित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है। साथ ही अस्पताल की कैंटीन सेवाओं में सुधार के लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के साथ बातचीत की जा रही है।
अस्पताल के डायरेक्टर प्रोफेसर विवेक लाल ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा और अस्पताल का समग्र माहौल प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ठेके पर काम करने वाले सभी कर्मियों को नियमों का सख्ती से पालन करना होगा, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लापरवाही पर सख्त रवैया
प्रशासन के अनुसार हाल के कुछ हफ्तों में अस्पताल की कैंटीन और पार्किंग सेवाओं में कई खामियां पाई गईं हैं। इन मामलों में लापरवाही बरतने वाले कई ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी, जिसमें ठेका रद्द करना और कानूनी कार्यवाही भी शामिल है।
सेवाओं में सुधार के लिए नई पहल
PGI प्रशासन की यह पहल अस्पताल की सुरक्षा, सफाई और समग्र सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। ठेकेदारों की कार्यशैली पर नजर रखी जाएगी और उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। इससे मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर अनुभव मिलेगा और अस्पताल में अनुशासित एवं सुरक्षित वातावरण बना रहेगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)