मनोहर लाल जिस काम को जहां से छोड़कर गए थे, नायब सिंह उसे आगे बढ़ा रहे हैं : छाबड़ा

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 01 Jul, 2024 08:02 PM

chhabra spoke on the big gift to the employees of hkrn

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने एचकेआरएन के कर्मचारियों के मानदेय में 8 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

चंडीगढ़ (चन्द्रशेखर धरणी): हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने एचकेआरएन के कर्मचारियों के मानदेय में 8 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह घोषणा लागू होने के बाद कर्मचारियों के मासिक वेतन में लगभग 2 से 3000 की बढ़ोतरी हो जाएगी। इसका लाभ तीनों लेवल के कर्मचारियों को होगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर उस समय की जब एक डेलिगेशन इस मांग को लेकर सैनी से मिलने उनके निवास पर पहुंचा था, जहां मुख्यमंत्री ने इसे सही मानते हुए तुरन्त इसके आदेश दे दिए। मुख्यमंत्री के इस फैंसले का स्वागत कर्मचारियों ने किया है। इस बारे जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के मीडिया सेकेट्री प्रवीण अत्रेय ने बताया कि मुख्यमंत्री हर वर्ग को कॉपरेट कर रहे हैं। काफी समय से कर्मचारी अपने वेतन को बढ़ाने की माग कर रहे थे, जिसे एकदम से स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री हर हरियाणवी के जीवन को सुलभ, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं : छाबड़ा


इस बारे चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर अशोक छाबड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार जनहितैषी फैसले ले रहे हैं। हर वर्ग को ध्यान में रखकर उत्थान किया जा रहा है। उनका यह फैसला स्वागत योग्य है। हजारों परिवारों को इसका लाभ होगा। छाबड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पुलिस को भी हिदायत दी है कि किसी भी प्रकार के शरारती तत्व, गुंडा तत्व, और नशा तस्करों को बख्शा नही जाना चाहिए। उन पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। अगर किसी कर्मचारी-अधिकारी की लापरवाही या मिलीभगत पाई गई तो उसे भी बकशा नही जाएगा। छाबड़ा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री हरियाणा की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करके हरियाणवी के जीवन को सुलभ, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हर किसी के जीवन मे सैनी खुशियों को संजोना चाहते हैं। मनोहर लाल जिस काम को जहां से छोड़कर गए थे, मुख्यमंत्री नायब सिंह उसे आगे बढ़ा रहे हैं।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!