पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद करेगी Phogat Khap पंचायत, इस दिन भेजी जाएगी राहत सामग्री.....

Edited By Deepak Kumar, Updated: 05 Sep, 2025 05:20 PM

charkhi dadri news phogat khap panchayat will help on punjab flood

चरखी दादरी के स्वामी दयाल धाम पर सर्वजातीय फोगाट खाप की पंचायत में प्रत्येक गांवों में घर-घर जाकर अनाज, भूसा, नकदी सहित अन्य राहत सामग्री एकत्रित करने का निर्णय लिया गया।

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : लगातार बरसात और नदियों के उफान से पंजाब में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए फोगाट खाप भी आगे आई हैं। खाप प्रधान सुरेश फोगाट की अध्यक्षता में दादरी के स्वामी दयाल धाम पर सर्वजातीय फोगाट खाप की पंचायत में प्रत्येक गांवों में घर-घर जाकर अनाज, भूसा, नकदी सहित अन्य राहत सामग्री एकत्रित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही गांव स्तर पर कमेटियों का गठन करके एकत्रित सामान को खाप के पदाधिकारी 12 सितंबर को पंजाब में भेजेंगे।

खाप प्रधान सुरेश फोगाट ने बताया कि पंजाब बड़ा भाई है और हर मुश्किल में हरियाणा का साथ दिया है। अब पंजाब में बाढ़ से बुरे हालात हैं तो उनकी मदद करना हमारा फर्ज बनता है। क्योंकि किसान आंदोलन सहित कई मुद्दों पर पंजाब ने हरियाणा का साथ दिया दिया।

ऐसे में कमेटियों के माध्यम से खाप के सभी गांवों से राहत सामग्री एकत्रित की जाएगी। एकत्रित राहत सामग्री को खाप पदाधिकारी 12 सितंबर को पंजाब में भेजेंगे। वहीं गांवों में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!