हरियाणा में कांग्रेस का थैला खाली हो चुका है, उसका कोई भविष्य भी नहीं है: अरविंद शर्मा

Edited By Deepak Kumar, Updated: 24 Feb, 2025 07:30 PM

charkhi dadri news minister arvind sharma targeted congress

हरियाणा के सहकारिता व जेल मंत्री अरविंद शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस का हरियाणा में कोई भविष्य नहीं है।

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण): हरियाणा के सहकारिता व जेल मंत्री अरविंद शर्मा ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के भाजपा में जाने की चर्चाओं पर कहा कि ये तो वो ही सही बता पाएंगे। इतना जरूर है कि कांग्रेस के पूर्व विधायकों के अलावा अन्य बड़े नेता पीएम मोदी सहित भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर कुनबा बढ़ा रहे हैं। इतना जरूर है कि कांग्रेस का थैला खाली हो चुका है और उसका कोई भविष्य भी नहीं है।

दरअसल सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा सोमवार को चरखी दादरी के कृषि विभाग कार्यालय में आयोजित किसान सम्मान समारोह में पहुंचे थे। मंत्री ने पीएम मोदी के लाइव कार्यक्रम को सुना और किसान निधि के अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उनके साथ डीसी मुनीश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. किरण कलकल सहित पार्टी नेता व अधिकारी मौजूद रहे। 

इस दौरान मंत्री अरविंद शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस का हरियाणा में कोई भविष्य नहीं है। दिल्ली के बाद हरियाणा में निकाय चुनाव के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है। वहीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा ईवीएम को लेकर लगाये आरोपों पर कहा कि कांग्रेसी अपनी हार का टिकरा ईवीएम पर फोड़ते हैं। जबकि प्रदेश सहित पूरे देश में ईवीएम से निष्पक्ष चुनाव होता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!