Charkhi Dadri: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में छोड़कर भागा ससुराल पक्ष

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 05 May, 2025 03:13 PM

charkhi dadri married woman swallowed poisonous substance

खानपुर की विवाहिता 26 वर्षीय अनिका ने शादी के 6 साल बाद ससुराल पक्ष द्वारा दहेज मांगा तो उसने जहर निगल लिया। जिसके बाद उसे दादरी के प्राइवेट अस्पताल में लाया गया, जहां ससुराल के लोग उसे अस्पताल में ही छोड़कर भाग गए।

चरखी दादरी (पुनित श्योराण) : रोहतक जिले के बोहर की बेटी व झज्जर जिले के खानपुर की विवाहिता 26 वर्षीय अनिका ने शादी के 6 साल बाद ससुराल पक्ष द्वारा दहेज मांगा तो उसने जहर निगल लिया। जिसके बाद उसे दादरी के प्राइवेट अस्पताल में लाया गया, जहां ससुराल के लोग उसे अस्पताल में ही छोड़कर भाग गए। वहीं इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। दादरी के सिविल अस्पताल में पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना व ताने देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मृतका के पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतका के भाई संजय ने बताया कि उसकी बहन अनिका की शादी 2019 में झज्जर जिले के खानपुर निवासी प्रदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे, जिसके चलते उसने जहर निगल लिया। बाद में ससुराल पक्ष उसे दादरी के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर गए और वहीं छोड़कर फरार हो गये। निजी अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। 

PunjabKesari

ससुराल जाने से किया था मना

परिजनों ने बताया कि अनिका 5 दिन पहले ही ससुराल आई थी। अनिका ने ससुराल जाने से मना कहा था कि वहां जाते ही उसे मार देंगे। उन्होनें बताया कि बाद में समझा अनिका को भेज दिया गया था। जिसके कुछ ही दिन बाद यह घटना हुई है। उनका करीब साढ़े 3 साल का एक बेटा है। झाड़ली पुलिस चौकी से पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे जांच अधिकारी एसआई राजेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता मंजीत के बयान के आधार पर मृतका के पति प्रदीप, ससुर जयभगवान और सास कमला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!