लंदन से शिक्षामंत्री को मिलने पहुंचे उनके दोस्त लॉर्ड लुंबा, दिया कार्यक्रम का निमंत्रण

Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Nov, 2017 03:16 PM

chandigarh rambilas sharma lord lumba london

लंदन से आया मेरा दोस्त लॉर्ड राज लुंबा, कार्यालय में आने वाले हरेक व्यक्ति से यही कहकर परिचय करवा रहे थे हरियाणा के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा। जी हां! मूलरूप से लुधियाना के रहने वाले राज लुंबा वर्तमान में लंदन के हाऊस ऑफ लॉर्ड में पिछले 7 साल से...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): लंदन से आया मेरा दोस्त लॉर्ड राज लुंबा, कार्यालय में आने वाले हरेक व्यक्ति से यही कहकर परिचय करवा रहे थे हरियाणा के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा। जी हां! मूलरूप से लुधियाना के रहने वाले राज लुंबा वर्तमान में लंदन के हाऊस ऑफ लॉर्ड में पिछले 7 साल से सांसद हैं। लॉर्ड लुंबा अपने मित्र हरियाणा के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा से चंडीगढ़ में हरियाणा सिविल सचिवालय में मिलने पहुंचे।

लुंबा ने शिक्षामंत्री को दिल्ली में 27 नवम्बर को होने वाले एक कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। शर्मा ने बताया कि लॉर्ड राज लुंबा जब बहुत छोटे थे तो उस वक्त इनके सिर से पिता का साया उठ गया था। बाद में इनकी माता पुष्पावती लुंबा ने ही राज लुंबा का पालन-पोषण किया। अब राज लुंबा साधन-सम्पन्न हो गए हैं तो वे अपनी माता पुष्पावती लुंबा की स्मृति में हर साल ‘श्रीमती पुष्पावती मैमोरियल फाऊंडेशन’ के बैनर तले सामाजिक सेवा के कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि लॉर्ड राज लुंबा 27 नवम्बर, 2017 को दिल्ली में विधवा महिलाओं की सहायता के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!