युवक सुसाइड मामला: लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों पर कराया मामला दर्ज

Edited By vinod kumar, Updated: 02 Jun, 2020 10:54 AM

case filed against two policemen for negligence

रेप के एक आरोपी द्वारा पुलिस को गच्चा देकर उसकी ही मौजूदगी में कैंटर के सामने कूदकर किए गए सुसाइड के मामले में अब जहां पुलिस जांच शुरू हो गई है, वहीं इस मामले में अधिकारियों ने लापरवाही बरतने वाली एक महिला पुलिस कर्मी सहित दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ...

झज्जर (प्रवीण): रेप के एक आरोपी द्वारा पुलिस को गच्चा देकर उसकी ही मौजूदगी में कैंटर के सामने कूदकर किए गए सुसाइड के मामले में अब जहां पुलिस जांच शुरू हो गई है, वहीं इस मामले में अधिकारियों ने लापरवाही बरतने वाली एक महिला पुलिस कर्मी सहित दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला भी दर्ज करा दिया है।

पुलिस के अधिकारियों ने स्वयं माना है कि पुलिस की मौजूदगी में युवक द्वारा किए गए सुसाइड के मामले में कहीं न कहीं पुलिस की लापरवाही जरूर रही है। इसी के चलते ही एक महिला पुलिस कर्मचारी सहित दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। उधर सोमवार को इसी घटनाक्रम में मृतक युवक के पोस्टमार्टम के समय नागरिक अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ही स्वयं मृतक युवक के परिजनों को उनके गांव से लेकर यहां पहुंची।

यहां मीडिया के सामने मृतक के भाई ने चीख-चीख कर कहा कि उसके भाई की मौत के लिए पुलिस जिम्मेवार है और पुलिस ने पूरी तरह से लापरवाही बरती है। सोमवार को नागरिक अस्पताल में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ही मृतक युवक बलजीत का चिकित्सकों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान की गई कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

बाद में मृतक युवक बलजीत के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। बता दें कि रविवार को जिला भिवानी के एक गांव के रहने वाले बलजीत नामक युवक को रेप के आरोप में बहादुरगढ़ महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था और अदालत में पेश करने के बाद जब पुलिस बलजीत को दुलीना जेल छोडऩे जा रही थी तो उसी दौरान ही बलजीत ने पुलिस को पेशाब करने का बहाना कर वाहन रोकने को कहा। जैसे ही गाड़ी रूकी तो बलजीत ने वहीं सडक़ पर जा रहे एक कैंटर के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!