कार सवार युवकों ने व्यवसायी पर चलाई गोलियां, हालत नाजुक

Edited By Isha, Updated: 22 Feb, 2020 01:31 PM

car riders opened fire on businessmen with the intention of looting

एस.पी. रैजीडैंस से कुछ ही दूरी पर एक कार में सवार 4 युवकों ने लूटपाट की नीयत से सैक्टर-8 निवासी व्यवसायी राकेश कुमार पर गोलियां चला दीं और गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर ...

कुरुक्षेत्र : एस.पी. रैजीडैंस से कुछ ही दूरी पर एक कार में सवार 4 युवकों ने लूटपाट की नीयत से सैक्टर-8 निवासी व्यवसायी राकेश कुमार पर गोलियां चला दीं और गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर मौके से कार में सवार होकर फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी राकेश कुमार को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे बाद में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

इस वारदात से सैक्टर-13 में हड़कम्प मच गया। जहां घटना घटी उसके आसपास ही डी.सी., एस.पी. व अन्य आला अधिकारियों के कोठियां हैं और जिला का मुख्यालय है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रैडीमेड का व्यापार करने वाले राकेश कुमार निवासी सैक्टर-8 अपनी गाड़ी में जा रहा था कि अचानक रास्ते में 4 युवकों ने उसे रोक लिया और कार की चाबी मांगने के लिए कहा। राकेश के विरोध करने पर उन युवकों ने उस पर गोलियां दाग दीं और फरार हो गए। राकेश को टांग पर 2 गोलियां लगी हैं। 

डी.एस.पी. अजय राणा ने बताया कि रात्रि के करीब 8.30 बजे घटना की पुलिस कंट्रोल रूम में मिली और तुरंत मौके पर पुलिस के कर्मचारी व अधिकारी पहुंचे और घायल हालत में उपरोक्त दुकानदार को अस्पताल पहुंचाया गया। राकेश के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। जिलाभर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुट गए। वी.टी. के माध्यम से सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अलर्ट कर दिया गया है। डी.एस.पी. अजय राणा ने बताया कि जल्द ही हमलावरों को काबू किया जाएगा। काबिलेजिक्र है कि कुछ दिन पहले अमीन रोड पर भी एक व्यक्ति पर गोलियां दागी दी गई थीं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!