भाइयों के साथ कुरुक्षेत्र जा रहे थे पार्षद, रास्ते में कार सवारों ने की फायरिंग

Edited By vinod kumar, Updated: 09 Nov, 2020 10:23 AM

car riders firing on councilor devender lucky car

कार से अपने भाइयों के साथ कुरूक्षेत्र जा रहें रादौर के वार्ड नंबर चार के पार्षद देवेंद्र लक्की पर रादौर के गांव सांगीपुर के पास रंजिशन कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है की हमलावरों ने पार्षद पर 3 राउंड गोलियां चलाई। सौभाग्य से केवल एक गोली...

रादौर (कुलदीप सैनी): कार से अपने भाइयों के साथ कुरूक्षेत्र जा रहें रादौर के वार्ड नंबर चार के पार्षद देवेंद्र लक्की पर रादौर के गांव सांगीपुर के पास रंजिशन कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है की हमलावरों ने पार्षद पर 3 राउंड गोलियां चलाई। सौभाग्य से केवल एक गोली कार की डिग्गी में लगी। जिसमें वह बाल बाल बच गये। पार्षद देवेंद्र लक्की के भाई धर्मबीर ने रादौर पुलिस को इस बारे शिकायत दी है। जबकि पुलिस ने बताया की दूसरे पक्ष की और से भी उन्हें शिकायत मिली है, फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर कार्यवाही में जुट गई है।  

PunjabKesari, haryana

रादौर थाने में देर रात शिकायत लेकर पंहुचे पार्षद देवेंद्र लक्की के भाई धर्मबीर ने बताया की वो अपने भाई देवेंद्र लक्की व अरुण के साथ कुरुक्षेत्र दवाई लेने के लिए कुरुक्षेत्र जा रहे थे, तो 2 कारों में सवार होकर आये 10 से 12 हमलावरों ने देवेंद्र लक्की की कार को साइड मारी और कार को लोहे की रॉड से तोड़ डाला। 

धर्मबीर ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक युवती से अंतरजातिय प्रेम विवाह किया था। जिसके चलते युवती के चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर रंजिशन हमला किया है। धर्मबीर ने बताया की उन्होंने मौके से कार दौड़ाकर अपनी जान बचाई।

PunjabKesari, haryana

वहीं इस बारे जांच अधिकारी जसमेर सिंह ने बताया कि दोनों और से मारपीट की शिकायत आई है। पार्षद के भाई धर्मबीर ने शिकायत दी है की उन पर रास्ते में गाड़ी को टक्कर मार कर हमला व फायरिंग की गई है। शिकायत के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। खैर दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की शिकायत थाने में दी गई। जिसके आधार पर पुलिस भी कार्यवाही में जुट गई।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!