Edited By Harman, Updated: 19 May, 2026 06:45 PM

कुरुक्षेत्र के डीसी विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जनगणना का कार्य नहीं करने वाले दो क्लर्कों को कुरुक्षेत्र में सस्पेंड भी किया गया है और अभी तक कुरुक्षेत्र जिले में 10% जनगणना का कार्य पूरा कर लिया है जबकि 30 मई तक इसे पूरा किया जाना है। उन्होंने...
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : हरियाणा प्रदेश में जनगणना ड्यूटी को लेकर सरकारी कर्मचारियों और प्रशासन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। एक तरफ सरकार ड्यूटी से गैरहाजिर कर्मचारियों पर FIR और निलंबन की कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कर्मचारी स्टाफ की कमी, अतिरिक्त काम और फील्ड में हो रही परेशानियों को लेकर विरोध जता रहे हैं।
कुरुक्षेत्र के डीसी विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जनगणना का कार्य नहीं करने वाले दो क्लर्कों को कुरुक्षेत्र में सस्पेंड भी किया गया है और अभी तक कुरुक्षेत्र जिले में 10% जनगणना का कार्य पूरा कर लिया है जबकि 30 मई तक इसे पूरा किया जाना है। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी जनगणना को लेकर अपनी कोई परेशानी बता रहे हैं और उसे परेशानी को देखते हुए उनकी ड्यूटी को काट दिया जाता है। जनगणना के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा। देश में भारत सरकार की तरफ से जनगणना का कार्य करवाया जा रहा है।
कुरुक्षेत्र के डीसी विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जनगणना के पहले फेस में हाउस लिस्टिंग का कार्य चल हुआ है। जनगणना का कार्य शुरू नहीं करने वाले दोनों क्लर्कों को सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले दोनों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई हुई है। देश में भारत सरकार की तरफ से जनगणना का कार्य करवाया जा रहा है, जोकि बहुत ही महत्वपूर्ण किया है। जनगणना के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा। मौजूदा समय में उपमंडल के सभी ब्लॉकों में जनगणना का कार्य शुरू किया हुआ है।
उन्होंने कहा कि जिले में जनगणना के पहले फेज में हाउस लिस्टिंग का कार्य चला हुआ है। दो क्लर्कों ने बार-बार कहने के बाद भी जनगणना के कार्य को शुरू नहीं किया है। ऐसा करने वाले दोनों क्लर्कों को नोटिस भी दिया गया। उन्होंने नोटिस का भी कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना शुरू नहीं करना और नोटिस का जवाब नहीं देना दोनों की अनुशासनहीनता है। कार्य की गंभीरता को देखते हुए दोनों क्लर्कों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई और उनके स्थान पर अन्य कर्मचारियों को जनगणना के कार्य के लिए नियुक्त किया गया।