तेज रफ्तार का कहर: खेत से पानी देकर लौट रहे किसान को कार ने रोंदा, अस्ताल ले जाते हुई मौत

Edited By Isha, Updated: 01 Nov, 2020 03:03 PM

car returned to home by giving water from farm

झज्जर में एक बार फिर से तेज रफ्तार  का कहर देखने को मिला है। यहां एक किसान को तेज गति से आ रही एक स्वीफ्ट कार ने रोंद दिया। बाद में जब किसान को उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल लाया जा रहा था

झज्जर(प्रवीण धनखड़):  झज्जर में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक किसान को तेज गति से आ रही एक स्वीफ्ट कार ने रोंद दिया।  किसान ने अस्पताल जाते बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक किसान की पहचान गांव मातनहेल निवासी 46 वर्षीय सतबीर के रूप में हुई है।

हादसा उस दौरान हुआ जब सतबीर बीती देर शाम अपने खेत में फसलों को पानी देकर घर वापिस लौट रहा था। उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार से आई एक स्वीफ्ट डिजायर कार ने किसान सतबीर को अपनी चपेट में ले लिया। नागरिक अस्पताल में उपचार कराने के लिए जब उसे ले जाया जा रहा था तो उसी दौरान उसने बीच रास्ते दम तोड़ दिया। उधर घटना के बाद का चालक कार को घटनास्थल पर ही छोडक़र मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ लापरवाहीं से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!