Mahakumbh 2025: हरियाणा के सभी जिलों से आज महाकुंभ के लिए चलेंगी बसें, यहां देखें टाइमिंग और किराया

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Feb, 2025 07:47 AM

buses will run from all districts of haryana for mahakumbh today

हरियाणा से महाकुंभ स्नान जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आई है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा से महाकुंभ स्नान जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। सरकार ने प्रदेश के लोगों को सीधी बस सेवा का लाभ दिया है। बुधवार यानि आज से प्रदेश के सभी 22 जिलों के बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज की एक-एक बस प्रयागराज के लिए रवाना होगी। इसके लिए सभी जिलों के रोडवेज GM को आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

आज से शुरू बस सेवा 

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज के अनुसार हम हरियाणा के हर जिले से कुंभ के लिए बस सेवा शुरू करने जा रहे हैं। हर जिले से रोजाना एक बस कुंभ के लिए चला करेगी। ये 5 फरवरी से शुरू हाेगी और 25 फरवरी तक हर रोज प्रयागराज जाएगी।

सरकार के आदेश के बाद रोडवेज ने प्रत्येक जिले से प्रयागराज जाने वाली बसों का किराया और समय दोनों ही तय कर दिए हैं। किराया दूरी के हिसाब से तय किया गया है, जो कि 900 रुपए से 1300 रुपए के बीच है। 

PunjabKesari


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!