150 दिन बाद भी शुरु नहीं हो पाई दिल्ली के लिए बस सेवा, यात्री परेशान

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Sep, 2020 11:36 AM

गोहाना सब-डिपो से लॉकडाउन एवं अनलॉकडाउन अवधी के 150 दिनों बाद भी लंबे रूटों पर बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ है। क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली जाने...

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना सब-डिपो से लॉकडाउन एवं अनलॉकडाउन अवधी के 150 दिनों बाद भी लंबे रूटों पर बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ है। क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए दूसरे जिलों की बसों पर निर्भर रहना पड़ता है। जिस के चलते गोहाना से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी अधिक झेलनी पड़ रही है। लॉकडाउन से पहले सब-डिपो से लोकल रूटों के साथ-साथ दिल्ली, चंडीगढ, अजमेर, आगरा आदि रूटों पर भी बसों का संचालन किया जाता था। इन रूटों पर करीब 15 बसें चलती थी।

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने पर रोडवेज मुख्यालय से सभी रूटों पर बसों का संचालन बंद करवा दिया था। करीब तीन माह बाद मुख्यालय ने सभी रूटों पर बसों का संचालन शुरू करवा दिया। बसों का संचालन अभी केवल लोकल रूटों पर ही किया जा रहा है। मुख्यालय ने लंबे रूटों पर बसों को भेजने की अनुमति नहीं दी है।ऐसे में इन रूटों पर जाने वाले यात्रियों को सब-डिपो से बस सुविधा नहीं मिल रही है। 

यात्रियों का कहना है कि दिल्ली जाने के लिए उन्हें सोनीपत और रोहतक का रूख करना पड़ता है। दिल्ली की सीधी बस सेवा शुरू नहीं होने से उन्हें अधिक परेशानी होती है। वहीं यात्रियों को बसें भी बार-बार बदलनी पड़ती हैं। जानकारी के अभाव में कई यात्री अड्‌डा परिसर में ही बसों का इंतजार करते रहते हैं। यात्रियों की मानें तो सीधी दिल्ली की बस नहीं चलने ये उन्हें समय के साथ-साथ पैसे का भी नुक्सान हो रहा है क्युंकि बस नहीं चलने से वो यहाँ से दूसरे जिले की बस लेकर पहले सोनीपत या रोहतक जाते है, उसके बाद वो किसी प्राइवेट वाहनों में दिल्ली जिस से उन्हें नुक्सान हो रहा है। यात्रियों से सरकार से मांग है कि सरकार दिल्ली की बस को भी जल्दी से शुरु करवाए ताकि उन्हें हो रही परेशानी का सामना न करना पड़े। 

वहीं गोहना सब डिपो के हेड केसियर अशोक खोकर ने बताया कि गोहाना से दिल्ली डायरेक्ट बस नहीं चलने से रोडवेज विभाग को रोजाना लाखो का नुक्सान हो रहा है। पहले रोजाना चार से पांच लाख की टिकटों की बिक्री हो जाती थी और अब दो लाख रुपए तक ही टिकटों की बिक्री हो रही है जिस से रोडवेज विभाग को काफी नुक्सान हो रहा है। इसका मुख्य कारण दिल्ली की सीधी बसों का नहीं चलना है। गोहाना बस स्टेण्ड पर इस समय 37 गाड़ियां है जो सभी लोकल रूटों पर चल रही है आउट स्टेट में बस कम जा रही है गोहाना से हर रोज 25 से 30 हजार यात्री सफर करते थे लेकिन अब यात्री भी बसों में कम सफर कर रहे है 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!