बस परिचालक ने युवतियों के साथ की छेड़छाड़, ग्रामीणों ने पकड़ की जमकर पिटाई

Edited By Isha, Updated: 27 Oct, 2021 02:11 PM

जिले के गांव अयाल्की के पास एक निजी बस के कंडक्टर पर युवतियों  से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना का पता लगने पर ग्रामीणों ने बस रुकवाकर कंडक्टर की जमकर पिटाई कर दी। कंडक्टर किसी तरह से ग्रामीणों से पीछा छुड़वाकर एक अन्य बस में सवा

फ़तेहाबाद(रमेश):  जिले के गांव अयाल्की के पास एक निजी बस के कंडक्टर पर युवतियों  से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना का पता लगने पर ग्रामीणों ने बस रुकवाकर कंडक्टर की जमकर पिटाई कर दी। कंडक्टर किसी तरह से ग्रामीणों से पीछा छुड़वाकर एक अन्य बस में सवार होकर भाग गया। उसे रतिया के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतिया से फतेहाबाद की ओर निजी बस आ रही थी। बस में बैठी युवातियों ने बस कंडक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाना आरंभ कर दिया। इस पर लोगों ने बस अयालकी के पास रूकवा ली और कंडक्टर की जमकर धुनाई आरंभ कर दी। कंडक्टर किसी अन्य बस में सवार होकर वहां से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच आरंभ कर दी। गांव अयाल्की के पूर्व सरपंच ने बताया कि इस कंडक्टर की पहले भी शिकायतें आई थी और उसे भाईचारे में समझाया भी गया था, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। फिलहाल इस पूरी घटना की जानकारी डायल 112 पर कर ली थी और उसके बाद पुलिस वहां मौके पर पहुंची और जांच में जुट चुकी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!