पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा का दामन थामा

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 09 Sep, 2025 04:57 PM

breaking former mp charanjit rori left congress

प्रदेश की सियासत में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। सिरसा से पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

सिरसा : प्रदेश की सियासत में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। सिरसा से पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। रोड़ी के पार्टी बदलने को आगामी चुनावी समीकरणों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित होकर यह कदम उठाया है।

भाजपा नेताओं ने उनके शामिल होने का स्वागत किया और विश्वास जताया कि उनके अनुभव से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इधर, कांग्रेस खेमे में इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, सिरसा क्षेत्र की राजनीति पर इस फैसले का सीधा असर पड़ सकता है।

बता दें कि चरणजीत सिंह रोड़ी इनेलो से साल 2014 में सिरसा लोकसभा सीट जीते थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर को 115736 वोटों से हराया था। बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।उनके इस कदम को प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है और माना जा रहा है कि इससे सिरसा सहित आसपास के इलाकों के राजनीतिक समीकरण प्रभावित होंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!