Kurukshetra में बदमाशों का कारनामा, 9 इंच की दीवार तोड़कर स्टोर में घुसे चोर, लाखों का माल किया साफ!

Edited By Isha, Updated: 18 Apr, 2026 08:44 PM

brazen act by criminals in kurukshetra

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में चोरों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला कुरुक्षेत्र के पिपली रोड पर मोहन नगर में स्थित एक स्टोर में हुई चोरी का है। जहां चोरों ने आधी रात के

कुरुक्षेत्र(ऱणदीप): धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में चोरों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला कुरुक्षेत्र के पिपली रोड पर मोहन नगर में स्थित एक स्टोर में हुई चोरी का है। जहां चोरों ने आधी रात के समय दुकान के पिछले हिस्से की 9 इंची दीवार को तोड़कर उसमें अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। चोर दुकान के अंदर घुसकर हजारों की नकदी और लाखों का सामान चुराकर ले गए। सीसीटीवी में दिखाई दे रहे ये शातिर चोर दुकान के अंदर घुसकर पहले कैमरे पर नजर दौड़ाते हैं और फिर कैमरों की लोकेशन चेंज कर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।

आज सुबह जैसे ही स्टोर के संचालकों की चोरी की वारदात का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच शुरू के दी। वार्ड 7 के पार्षद प्रतिनिधि एवं पूर्व पार्षद सतीश मदान टोनी एवं दर्शन खन्ना ने बताया कि सब इंस्पेक्टर राम प्रकाश भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस हर एंगल से इस घटना की जांच कर रही है। स्टोर के मालिक महेश बहल ने बताया कि चोर उनकी दुकान के साथ लगती खाली प्लाट में जाकर दुकान की 9 इंची दीवार को तोड़कर उसमें घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने डिपार्टमेंट स्टोर के गले में से 10 हजार से अधिक का कैश चोरी किया और स्टोर के अंदर से हजारों की सिगरेट, ड्राई फ्रूट, देसी घी, परफ्यूम चुराकर ले गए। चोर लगभग डेढ़ से 2 लाख रुपए का सामान चोरी करके ले गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!