Edited By Manisha rana, Updated: 29 May, 2024 01:09 PM
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में जीटी रोड पर गांव रतनगढ़ के पास हरियाणा रोडवेज की बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण बस खदान में उतर गई। यह घटना सुबह 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
कुरुक्षेत्र (रणदीप) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में जीटी रोड पर गांव रतनगढ़ के पास हरियाणा रोडवेज की बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण बस खदान में उतर गई। यह घटना सुबह 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में 40 से ज्यादा सवारियां थी। हादसे में कुछ सवारियों को मामूली चोटें आईं हैं।
पिपली से चंडीगढ़ जा रही थी बस
कुरूक्षेत्र डिपो की बस पिपली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। इसमें 40 से 45 सवारियां बैठी थीं। बस शाहाबाद के गांव रतनगढ़ के पास पहुंची तो ड्राइवर ने बस को शाहबाद की तरफ मोड़ा था। उसने बस आगे बढ़ाई तो बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद बस सड़क से नीचे खदान में उतर गई। बस एक कार गैरेज से टकरा गई। इससे गैरेज में खड़ी कार व दुकान का शेड टूट गया। ब्रेक फेल होने पर ड्राइवर से सूझबूझ से काम लेते हुए बस को सड़क से नीचे खदानों में उतार दिया। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)