नूंह के नलेश्वर मंदिर से निकाली ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा, संतों और नेताओं ने किया जल अर्पण

Edited By Deepak Kumar, Updated: 14 Jul, 2025 07:50 PM

braj mandal jalabhishek yatra started from naleshwar temple of nuh

नूंह के महाभारत काल में बने नलेश्वर शिव मंदिर से साधु संतों के द्वारा ब्रज मंडल जल अभिषेक यात्रा की शुरुआत की गई। नूंह के नलेश्वर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की जल अभिषेक के लिए लंबी-लंबी देखने को मिली।

नूंह (अनिल मोहनिया) : नूंह के महाभारत काल में बने नलेश्वर शिव मंदिर से साधु संतों के द्वारा ब्रज मंडल जल अभिषेक यात्रा की शुरुआत की गई। नूंह के नलेश्वर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की जल अभिषेक के लिए लंबी-लंबी देखने को मिली। नलेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए हरियाणा सरकार के खेल मंत्री गौरव गौतम, पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री कुंवर संजय सिंह, मुकेश शर्मा गुरुग्राम विधायक, वक्फ बोर्ड प्रशासक जाकिर हुसैन, ऑल इंडिया इमाम संगठन के अध्यक्ष जुबेर इलियासी के अलावा सहित अन्य गणमान्य लोग जल अभिषेक यात्रा में शामिल होकर जल चढ़ाया। 

PunjabKesari

ऑल इंडिया इमाम संगठन के प्रधान निकाह की ब्रज मंडल जलाभिषेक शोभायात्रा में वह शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार ब्रिज मंडल जल अभिषेक शोभायात्रा के दौरान कुछ हिंसा हुई थी इस बार में यात्रा में शामिल हुआ हूं। हमारे देश की विशेषता है की अनेकता में एकता और हमें एकता बनाकर रखनी चाहिए यही हमारी परंपरा है। हम सबको एक होकर ही रहना चाहिए। इमाम संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित कर देना चाहिए। गाय इस देश की प्राणी नहीं है बल्कि पूरे विश्व का प्राण है। 

PunjabKesari

ब्रज मंडल जल अभिषेक शोभायात्रा में आए नेता व संत समाज के लोगों ने कहा कि सावन मास का पहला सोमवार है नलेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक कर ब्रज मंडल शोभायात्रा की शुरुआत की गई है। यहां पर जलाभिषेक कर काफी अच्छा लगा अब यह यात्रा नलेश्वर से चलकर फिरोजपुर झिरका के झीर मंदिर जाएगी और पुनहाना के सिंगार गांव में यात्रा का समापन होगा।

PunjabKesari

वहीं, डीसी विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि यात्रा की पूरी तैयारी कर ली गई है जगह-जगह यात्रा में आ रहे लोगों का स्वागत किया जा रहा है यह यात्रा नूंह के नलेश्वर मंदिर से शुरू होकर फिरोजपुर झिरका के झील मंदिर जाएगी और उसके बाद पुनहाना के सिंगर मंदिर में यात्रा का समापन होगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!