ब्राह्मण समाज में दो फाड़! सोनीपत लोकसभा में भाजपा और कांग्रेस में बंट गया वोट बैंक

Edited By Saurabh Pal, Updated: 17 May, 2024 08:23 PM

brahmin community divided between bjp and congress in sonipat lok sabha

हरियाणा में लोकसभा चुनाव दिलचस्प मोड़ लेता नजर आ रहा है। एक तरफ जहां भाजपा से राजपूत नाराज चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के कई गांवों के किसान भाजपा और जजपा नेताओं का बायकाट करने का फैसला लिया है...

जींदः हरियाणा में लोकसभा चुनाव दिलचस्प मोड़ लेता नजर आ रहा है। एक तरफ जहां भाजपा से राजपूत नाराज चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के कई गांवों के किसान भाजपा और जजपा नेताओं का बायकाट करने का फैसला लिया है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल सोशल इंजिनियरिंग कर जातीय समीकरण साधने में जुटे हैं। इस बीच जींद में ब्राह्मण समाज के रुख को लेकर राजनीतिक दलों में असमंजस की स्थिति थी, क्योंकि सोनीपत लोकसभा से कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों ने ब्राह्म प्रत्याशी दिया है। 

लेकिन बीते दिन ब्राह्मण समाज ने भाजपा के समर्थन का ऐलान किया था। इससे माना जा रहा था कि सोनीपत लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी को ब्राह्मण समाज का समर्थन है। जिससे भाजपा की स्थिति मजबूत स्थिति मजबूत नजर आ रही थी। हालांकि अब ऐसा नहीं है, क्योंकि आज ब्राह्मण समाज दो गुटों में बंटा नजर आया।  शुक्रवार यानी आज ब्राह्मण समाज के एक गुट ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पार्टी के समर्थन का ऐलान किया है। जींद से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके विनोद आश्री ने प्रेस वार्ता में कहा कि हरियाणा में 80% ब्राह्मण समाज कांग्रेस के साथ हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने भाजपा का समर्थन कर अपना ही सत्यानाश किया है। ब्राह्मण समाज के लिए पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने कुछ नहीं किया है।  

गैरतलब है कि हरियाणा में ब्राह्मण समाज की तो अच्छी खासी संख्या है। वहीं जींद जिले का जो हिस्सा सोनीपत लोकसभा सभा में आता है। उस हिस्से में करीब 60 हजार के ब्राह्मण समाज का वोट बैंक है। आज की प्रेस वार्ता में करीब 200 ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ब्राह्मण समाज का वोट अधिक संख्या में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रम्हचारी को मिलेगा। ऐसे में सोनीपत लोकसभा में की चुनावी जंग काफी दिलचस्प हो गई है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!