भाजपा और कांग्रेस ने वोटिंग के बाद भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा का लिया फीडबैक, इन फैक्टरों पर जीत का दंभ रहे नेता

Edited By Saurabh Pal, Updated: 30 May, 2024 07:27 PM

bjp and congress claimed victory in bhiwani mahendragarh lok sabha seat

हरियाणा में लोकसभा चुनाव खत्म हो गया है। अब सभी की निगाहें 4 जून को आने वाले रिजल्ट पर टिकी हैं। वोटिंग के बाद हरियाणा कांग्रेस ने सभी 10 लोकसभा सीटों पर एक इंटरनल सर्वे करवाया है। इस सर्वे के आधार पर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी...

डेस्कः हरियाणा में लोकसभा चुनाव खत्म हो गया है। अब सभी की निगाहें 4 जून को आने वाले रिजल्ट पर टिकी हैं। वोटिंग के बाद हरियाणा कांग्रेस ने सभी 10 लोकसभा सीटों पर एक इंटरनल सर्वे करवाया है। इस सर्वे के आधार पर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी अपनी जीत मान रही है। वहीं इसके उलट भाजपा प्रत्याशी व निर्वतमान सांसद धर्मवीर सिंह का अलग दावा है। उनका मानना है कि वह जीत रहें हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस से एक कदम आगे बढ़कर धर्मवीर ने कहा कि उनकी जीत का मार्जिन करीब 70 हजार वोटों का होगा। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

PunjabKesari

ये है कांग्रेस के दावे का आधार  

गौरतलब है कि हरियाणा में 2019 लोकसभा चुनाव की तुलना में कम वोटिंग हुई है। वहीं महेंद्रगढ़ भिवानी सीट की बात करें तो यहां भी वोटिंग कम हुई है। पिछले 15 वर्षों में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट इतनी कम वोटिंग नहीं हुई है। हालांकि कम मतदान को लेकर सब के अपने अपने दावे हैं, लेकिन कांग्रेस कम वोटिंग को पॉजिटिव ले रही है। कांग्रेस की रिपोर्ट में बताया गया कि जिन विधानसभाओं में कांग्रेस के विधायक हैं उन सीटों पर अधिक मतदान हुआ है। जबकि नांगल चौधरी विधानसभा से मंत्री अभय सिंह विधायक हैं और यहां सबसे कम मतदान हुआ है।  

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा वोटिंग को कांग्रेस अपने हित में मान रही है। इसका कारण यह कि गांवों में कांग्रेस ज्यादा मजबूत मानी जाती है। इसके उलट शहर में भाजपा की मजबूत पकड़ मानी जाती है। इन सब के इत्तर राजनीति के जानकारों का मानना है कि किसान आंदोलन के चलते भाजपा के प्रति किसानों में नाराजगी है। जिसका फायदा कांग्रेस को होगा। इसके अलावा इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि धर्मवीर अपनी हार देखते हुए घऱ बैठ गए थे। उन्होंने चुनाव के लिए पैसे न होने की बात चुनाव प्रबंधन समिति को बताई थी।  

PunjabKesari

इस फीडबैक के आधार पर धर्मवीर कर रहे जीत का दावा 

भाजपा कार्यकर्ताओं से वोटिंग को लेकर धर्मवीर सिंह ने भी फीडबैक लिया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री चौधरी राम बिलास शर्मा मौजूद रहे। धर्मवीर सिंह ने 70 हजार वोट से जीत का दावा करते हुए कहा कि यह लीड बढ़ सकती है। भाजपा नेता ने फीडबैक के आधार पर बताया कि महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा की 9 विधानसभा सीटों में से 8 पर जीत रहे हैं। उन्होंने केवल एक विधानसभा में हार स्वीकार की है। उनके अनुसार बढ़ड़ा विधानसभा में उन्हें कम वोट मिले हैं। बता दें कि बढ़डा से विधायक नैना चौटाला है। इस दौरान तोशाम विधायक किरण चौधऱी की नाराजगी के मद्देनजर बंसीलाल परिवार के वोट बैंक पर पूछे गए सवाल पर सांसद ने कहा कि उन्हें भाजपा का वोट बैंक मिला है। 

भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा के अंतर्गत आने वाली विधनसभाओं में भाजपा का दबदबा देखने को मिलता है। भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा के अंतर्गत 9 विधानसभाएं हैं। जिनमें से 5 सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। वहीं मात्र 2 सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं। इसके अलाव एक सीट जेजेपी के खाते में है और पर निर्दलीय विधायक है। 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 

 

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!