अशोक तंवर ने सिरसा में कई कार्यक्रमों में की शिरकत, भाजपा के पक्ष में की वोट डालने की अपील

Edited By Manisha rana, Updated: 22 May, 2024 01:24 PM

ashok tanwar participated in many programs in sirsa

हरियाणा में लोकसभा चुनाव 25 मई को है। 25 मई को हरियाणा की सभी 10 की 10 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव प्रचार में अंतिम दो दिन का समय शेष रह गया है। हरियाणा में सभी लीडर अब चुनाव प्रचार में तेजी ला रहे हैं।

सिरसा (सतनाम सिंह) : हरियाणा में लोकसभा चुनाव 25 मई को है। 25 मई को हरियाणा की सभी 10 की 10 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव प्रचार में अंतिम दो दिन का समय शेष रह गया है। हरियाणा में सभी लीडर अब चुनाव प्रचार में तेजी ला रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा लोकसभा उम्मीदवार अशोक तंवर भी बैक टू बैक कार्यक्रम कर लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं। भाजपा लोकसभा उम्मीदवार अशोक तंवर ने आज सिरसा में कई कार्यक्रमों में शिरकत की और लोगों से भाजपा के पक्ष में वोटिंग करने की अपील भी की। इस मौके पर तंवर की जुबान पर अपनी पुरानी पार्टी यानी कि कांग्रेस पार्टी रही।

अशोक तंवर ने कांग्रेस पार्टी को खूनी करार देते हुए कहा कि कांग्रेस के हाथ का निशान लोगों के हाथ काट-काट कर बनाया गया है, इसलिए अब हरियाणा और देश की जनता कांग्रेस के साथ नहीं रहने वाली है। तंवर का दावा है कि सिरसा सहित हरियाणा की 10 की 10 सीटों पर बीजेपी को हरियाणा की जनता भारी समर्थन देगी और भारी मतों से सभी उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे। वहीं तंवर ने प्रियंका गांधी के रोड शो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कल सिरसा में होने वाले प्रियंका गांधी के रोड शो का कोई असर नहीं रहने वाला है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!