Congress District Presidents: इस जिले में दोनों जिलाध्यक्ष सैलजा गुट के बनें, जानिए दोनों ने क्या कहा...
Edited By Yakeen Kumar, Updated: 13 Aug, 2025 05:55 PM

कांग्रेस द्वारा हरियाणा के ग्रामीण एवं शहरी जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इस जिले में दोनों नेता ही सैलजा गुट के बनें हैं।
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : कांग्रेस द्वारा हरियाणा के ग्रामीण एवं शहरी जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। यमुनानगर में नरपाल सिंह गुर्जर को ग्रामीण और देवेंद्र सिंह को शहरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। यह दोनों नेता ही कांग्रेस के सैलजा ग्रुप के माने जाते रहे हैं। दोनों ने आज पत्रकार वार्ता करके कांग्रेस कमान का आभार जताते हुए कहा उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है वह उन्हें निष्ठा पूर्वक निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस समय ग्रामीण इलाकों में यूरिया खाद बड़ा मुद्दा है। इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया जाएगा। इसी तरह नशे का मुद्दा है, विकास का मुद्दा है। इन मुद्दों को लोगों के बीच में जाकर उठाया जाएगा। दोनों नेताओं ने अपने वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं, विशेष रूप से सैलजा का आभार जताया। उन्होनें कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, वह उन्हें निष्ठा पूरक लोगों के सहयोग से निभाएंगे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)