होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापा मार 5 लड़कियां व 1 युवक सहित संचालिका की गिरफ्तार

Edited By vinod kumar, Updated: 13 Nov, 2020 05:44 PM

body trade busted in hotel

हरियाणा के चरखी दादरी में पुलिस ने छापा मारकर होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। छापामारी के दौरान पुलिस ने 5 लड़कियां, एक युवक सहित होटल संचालिका को गिरफ्तार किया है। इन्हें गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

चरखी दादरी (नरेंद्र): हरियाणा के चरखी दादरी में पुलिस ने छापा मारकर होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। छापामारी के दौरान पुलिस ने 5 लड़कियां, एक युवक सहित होटल संचालिका को गिरफ्तार किया है। इन्हें गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। 

PunjabKesari, haryana

शुक्रवार को चरखी दादरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक होटल पर छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला महेंद्रगढ़ रोड स्थित एक होटल में बाहर से लड़कियां लाकर अनैतिक धंधा कर रही है, जिसके आधार पर चरखी दादरी पुलिस ने छापा मारा। पुलिस जब होटल में पहुंची तो युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालात में पाए गए। इस पर पुलिस ने 5 लड़कियां, एक युवक और होटल संचालिका को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने के बाद उनका चरखी दादरी के सामान्य अस्पताल में उनका कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है। इस बारे डीएसपी बली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापा मारा गया है। उन्होंने कहा कि युवक, युवतियों और होटल संचालिका को गिरफ्तार करने के बाद आगामी कार्रवाई की जारी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!