कार में मिला युवक का शव, पिछली सीट पर बिखरा हुआ था खाना

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Oct, 2020 12:49 PM

body of a youth found in the car food was scattered on the back seat

देर रात को हांसी हिसार रोड पर स्थित पीर बाबा की मजार के पास एक ब्रेजा कार में एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राजीव के रुप में हुई है। मृतक के चाचा ...

हांसी : देर रात को हांसी हिसार रोड पर स्थित पीर बाबा की मजार के पास एक ब्रेजा कार में एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राजीव के रुप में हुई है। मृतक के चाचा दिलबाग ने बताया कि वह गांव पाली के निवासी है। परंतु फिलहाल वह हुड्डा सैक्टर 6 में रहते है। राजीव हिसार एयरपोर्ट पर काम करता था और अविवाहित था।

उन्होंने बताया कि जिस कार में राजीव का शव मिला है उसकी खिड़की का शीशा टूटा हुआ था तथा कार की पिछली सीट पर  खाना बिखरा हुआ था। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!