पत्नी ने फोन कर घर जल्दी आने को कहा, फिर फोन हो गया बंद...नहर किनारे मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

Edited By Isha, Updated: 16 Jul, 2025 10:39 AM

body of a young man was found near the canal causing a stir

हरियाणा के जींद जिले के बागडू खुर्द गांव में जितेंद्र उर्फ बल्लू की ईंटों और अन्य हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक का शव गांव के शिव मंदिर के पास लहूलुहान हालत में मिला। मृतक के बेटे जतिन ने बताया कि उनके पिता तालाब किनारे एक एकड़

जींद (अमनदीप पिलानिया): हरियाणा के जींद जिले के बागडू खुर्द गांव में जितेंद्र उर्फ बल्लू की ईंटों और अन्य हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक का शव गांव के शिव मंदिर के पास लहूलुहान हालत में मिला। मृतक के बेटे जतिन ने बताया कि उनके पिता तालाब किनारे एक एकड़ जमीन पर पिछले दो साल से खेती कर रहे थे और वहां पक्का मकान बनाया था, जहां वे पशु बांधते थे। रात 10 बजे जितेंद्र ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की और जल्द घर आने की बात कही। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। 

परेशान परिवारजन रात सवा 12 बजे उन्हें देखने मंदिर के पास गए, जहां जितेंद्र मृत अवस्था में मिले। उनके सिर, मुंह, कान और टांग पर चोटों के निशान थे। जतिन ने अज्ञात लोगों पर अपने पिता की हत्या का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी और डीएसपी मौके पर पहुंचे। मृतक के सिर, मुंह और टांग से खून बह रहा था। सीन ऑफ क्राइम टीम ने जांच शुरू की। सदर थाना पुलिस ने जतिन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव को सफीदों के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!