लाला जगत नारायण की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त एकत्रित

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 08 Sep, 2026 08:39 PM

blood donation camp organized on lala jagat narain s death anniversary

अमर शहीद लाला जगत नारायण की 45वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मंगलवार को सोहना स्थित संजीवनी अस्पताल, चुंगी नंबर-1, देव प्लाजा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): अमर शहीद लाला जगत नारायण की 45वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मंगलवार को सोहना स्थित संजीवनी अस्पताल, चुंगी नंबर-1, देव प्लाजा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान करीब 102 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस शिविर में सभी लोगों को पंजाब केसरी की तरफ से मेडल तथा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में डॉ रामवीर गोस्वामी का अहम सहयोग रहा।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

 रक्तदान शिविर को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह दिखाई दिया। युवाओं के साथ समाज के वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। सोहना और गुरुग्राम के अतिरिक्त फरीदाबाद तथा दिल्ली से भी विभिन्न गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इनमें अनेक लोगों ने स्वयं रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान अमर शहीद लाला जगत नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि लाला जगत नारायण ने स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने के साथ देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर उनके आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!