हिसार में BJP वर्कर ने की कई राउंड फायरिंग, गोली लगने से 1 की मौत...5 घायल ; फैली सनसनी

Edited By Harman, Updated: 06 May, 2026 07:05 PM

bjp worker fired multiple rounds in hisar one dead and injured five others

हिसार की उकलाना मंडी से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां सोमवार रात भाजपा कार्यकर्ता ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ता प्रदीप सोनी पर अज्ञात हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया, जिसके बाद प्रदीप सोनी ने...

हिसार :  हिसार की उकलाना मंडी से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां सोमवार रात भाजपा कार्यकर्ता ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ता प्रदीप सोनी पर अज्ञात हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया, जिसके बाद प्रदीप सोनी ने आत्मरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग की। जिससे एक की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि युवक की पहचान आदमपुर क्षेत्र के गांव भाणा निवासी शुभम के रूप में हुई है। घायलों में सोनू, मोनू मुकेश, विवेक और पवन है। प्रदीप सोनी देर रात दुकान पर सामान लेने पहुंचा था। इसी दौरान एक गाड़ी में सवार होकर आए कई युवकों ने प्रदीप सोनी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान हुई झड़प में प्रदीप सोनी द्वारा कई राउंड गोलाबारी की गई, जिससे शुभम को गोली लग गई और पांच लोग घायल हो गए। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 प्रदीप सोनी ने हाल ही में बीजेपी ज्वाइन की

इधर घटना की सूचना मिलते ही उकलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इसके अलावा आरोपी प्रदीप को भी चोट आई है। उसका पुलिस की निगरानी में निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन का विवाद सामने आया है।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  प्रदीप सोनी ने हाल ही में बीजेपी ज्वाइन की थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!