संजय भाटिया एक मात्र पूर्व सांसद, जिन्हें जम्मू-कश्मीर के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुनाव का सौंपा दायित्व

Edited By Deepak Kumar, Updated: 03 Jan, 2025 03:05 PM

bjp organisation election sanjay bhatia got responsibility of jammu and kashmir

हरियाणा के दिग्गज नेताओं को भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी है। बिहार में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर बिहार और जम्मू एवं कश्मीर में करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करवाएंगे। इस...

डेस्कः हरियाणा के दिग्गज नेताओं को भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी है। बिहार में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर बिहार और जम्मू एवं कश्मीर में करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करवाएंगे। 

भाजपा की ओर से संगठन चुनाव के लिए भारत के 29 राज्यों के लिए चुनाव अधिकारी लगाए गए हैं। इसमें खास बात ये है कि इस लिस्ट में संजय भाटिया एक मात्र पूर्व सांसद हैं, जिन्हें चुनाव अधिकारी लगाया गया है। संजय भाटिया पहले भी हरियाणा में चुनाव प्रबंधन समिति की कमान  संभाल चुके  हैं। बता दें भाटिया की संगठन पर मजबूत पकड़ है। उनकी आरएसएस के बड़े नेताओं  के साथ नजदीकियां है। यहीं कारण है उन्हें जम्मू-कश्मीर राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाटिया ने लोकसभा इलेक्शन में टिकट न मिलने के बाद विधानसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।

एबीवीपी से जुड़े थे संजय भाटिया
 
पानीपत के मॉडल टाउन के रहने वाले संजय भाटिया कॉलेज के दिनों से ही बीजेपी की छात्र ईकाई एबीवीपी से जुड़े थे। 1987 में मंडल सेक्रेटरी बनने के बाद 1989 में वह एबीवीपी के जिला महासचिव बने। साल 1998 में संजय को बीजेपी युवा मोर्चा का राज्‍य महासचिव बनाया गया। संजय भाटिया कि शैक्षणिक योग्यता बी.कॉम है। उन्होंने आईबी कॉलेज, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र, हरियाणा से शिक्षा प्राप्त की है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी संजय भाटिया ने अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में इतिहास रच दिया था। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को वोटों के बड़े अंतर से मात दी थी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!