इस दिन रोहतक से पंचकूला शिफ्ट होगा BJP मुख्यालय, अब ये होगा नया पता

Edited By Deepak Kumar, Updated: 31 Mar, 2025 04:20 PM

bjp headquarters shift from rohtak to panchkula on april 6

हरियाणा भारतीय जनता पार्टी अब अपना मुख्यालय बदलने की तैयारी कर रही है। इसके लिए केंद्र से मंजूरी मिल गई है। हरियाणा भाजपा अपना कार्यालय 6 अप्रैल को रोहतक से पंचकूला शिफ्ट करेगी।

 डेस्कः हरियाणा भारतीय जनता पार्टी अब अपना मुख्यालय बदलने की तैयारी कर रही है। इसके लिए केंद्र से मंजूरी मिल गई है। हरियाणा भाजपा अपना कार्यालय 6 अप्रैल को रोहतक से पंचकूला शिफ्ट करेगी। इसको लेकर पार्टी के सीनियर लीडर के निर्देश के बारे में स्टेट इकाई को पहले ही सूचित कर दिया गया है। 

पार्टी अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने खुद इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को पंचकूला में नए पार्टी मुख्यालय में अपना स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसके बाद 14 अप्रैल को डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती पर एक और बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। साथ ही इन दोनों कार्यक्रमों के लिए संयोजक और सह संयोजक की भी नियुक्ति कर दी गई है।

पंचकूला में शुरू होंगी प्रशासनिक गतिविधियां 

मोहन लाल बडौली ने बताया कि रोहतक पार्टी कार्यालय को कार्यकर्ता प्रशिक्षण स्कूल में तब्दील किया जाएगा। इसके अलावा सभी प्रशासनिक गतिविधियां पंचकूला से संचालित की जाएंगी। रोहतक में अभी पार्टी मुख्यालय इसलिए बनाया गया था, क्योंकि सभी राजनीतिक दलों के मुख्यालय यहीं थे। पार्टी के सबसे बड़े नेता, दिवंगत पूर्व डिप्टी सीएम और सात बार विधायक रहे मंगल सेन भी रोहतक से ही आए थे।

600 सीटिंग का सभागार

पंचकूला के बीजेपी ऑफिस पंचकमलम में पदाधिकारियों के साथ-साथ राज्य के किसी भी हिस्से से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए कमरे और 600 सीटों वाला एक सभागार है। चंडीगढ़ से नजदीक होना, जहां सरकार बैठती है, एक बड़ा प्लस पॉइंट है।

संयोजक-सह संयोजक की लिस्ट...

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!