किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए भाजपा सरकार संकल्पबद्ध : ज्ञानचंद गुप्ता

Edited By Isha, Updated: 11 Oct, 2024 07:34 PM

bjp government is committed to buy every grain of farmers  crops

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शुक्रवार को कालका, रायपुररानी, बरवाला एवं पंचकूला में अनाज मंडियों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने धान की खरीद व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों व आढ़तियों से बातचीत की।

पंचकूला(चंद्र शेखर धरणी: हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शुक्रवार को कालका, रायपुररानी, बरवाला एवं पंचकूला में अनाज मंडियों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने धान की खरीद व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों व आढ़तियों से बातचीत की। श्री गुप्ता ने खरीद प्रक्रिया में मिली खामियों को तुरंत दुरूस्त करने के आदेश अधिकारियों को दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने उपायुक्त डॉ यश गर्ग को भी जरूरी दिशा निर्देश दिए और कहा कि मंडी में प्रशासन की ओर शिविर लगाकर किसानों की समस्याओं को दूर किया जाए। इस मौके पर कालका से विधायक शक्तिरानी शर्मा भी मौजूद रही। 

ज्ञानचंद गुप्ता ने धान की फसल की क्वालिटी की भी जांच की और कट्टों में भरे धान का मापतौल भी किया। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को कहा कि मेरी फसल, मेरा पोर्टल को लेकर किसानों को अगर कोई दिक्कत या परेशानी आती है तो उसका भी निदान किया जाए। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं को मंडी में किसी तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की फसल का उठान और पेमेंट भी समय पर होना चाहिए। 

किसानों से बातचीत करते हुए ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि अन्नदाताओं का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है और किसानों को समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने की जो गारंटी दी है उसे संकल्प के साथ पूरा किया जाएगा। श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। 

किसानों को विश्वास दिलाते हुए ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि मंडियों में किसानों को कोई भी समस्याएं नहीं आएंगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी कहा है कि किसानों की फसल का एक-एक दाना सरकार एमएसपी पर खरीदेगी। इस मौके पर उपायुक्त डॉ यश गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष संदीप यादव, रंजीता मेहता, पार्षद जय कौशिक, जिला प्रशासन के कर्मचारी एवं भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!