Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए BJP ने बनाई दो कमेटियां, कुलदीप बिश्नोई को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 10 Aug, 2024 07:55 PM

bjp formed two committees for haryana assembly elections

हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए कुछ महीने शेष बचे हैं। वहीं विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने प्रदेश चुनाव समिति और चुनाव प्रबंधन समिति का गठन कर दिया है। प्रदेश चुनाव समिति में मनोहर लाल समेत सभी 3 केंद्रीय मंत्रियों और सीएम नायब सैनी समेत 20...

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए कुछ महीने शेष बचे हैं। वहीं विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने प्रदेश चुनाव समिति और चुनाव प्रबंधन समिति का गठन कर दिया है। प्रदेश चुनाव समिति में मनोहर लाल समेत सभी 3 केंद्रीय मंत्रियों और सीएम नायब सैनी समेत 20 नेताओं को शामिल किया गया है।

PunjabKesari

बता दें कि प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली को बनाया गया है। हिसार से लोकसभा टिकट काटे जाने के बाद पार्टी से नाराज चल रहे कुलदीप बिश्नोई को इस समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है।

जानकारी के मुताबिक इस समिति में कुल 32 सदस्यों को शामिल किया गया है। भाजपा के हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया ने इस संबंध में पत्र जारी करते हुए कहा कि ये नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू हो जाएंगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!