मतदाता गणना प्रपत्र बांटने में हरियाणा का ये जिला अव्वल, युद्धस्तर पर चल रहा SIR अभियान

Edited By Harman, Updated: 19 Jun, 2026 06:02 PM

panchkula tops in distributing voter count forms

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सतपाल शर्मा ने बताया कि जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होने बताया कि ईआरओ, सभी एईआरओ, बीएलओ, सुपरवाईजर्स एसआईआर का कार्य युद्वस्तर पर कर रहे है। सभी की मेहनत व लग्न के चलते पंचकूला अन्य...

पंचकूला (चन्द्र शेखर धरणी) : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सतपाल शर्मा ने बताया कि जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होने बताया कि ईआरओ, सभी एईआरओ, बीएलओ, सुपरवाईजर्स एसआईआर का कार्य युद्वस्तर पर कर रहे है। सभी की मेहनत व लग्न के चलते पंचकूला अन्य जिलों से अव्वल स्तर पर है। 

इस अवसर पर ईआरओ व एसडीएम कालका  संयम गर्ग, नगराधीश व उप जिला निर्वाचन अधिकारी जागृति भी उपस्थित थी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 15 जून से मतदाता गणना प्रपत्र घर घर बांटने का कार्य जिले में तेजी से चल रहा है। उन्होने बताया कि जिले में 4 लाख 29 हजार 185 कुल मतदाता है। 2 लाख 65 हजार 195 मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटने का कार्य किया जा चुका है। मतदाता गणना प्रपत्र बाटनें के कार्य में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 230 बीएलओ, 27 सुपरवाईजर्स, कालका विधानसभा क्षेत्र में 225 बीएलओ, 27 लगे सुपरवाईजर्स गणना प्रपत्र बांटने के कार्य को तेजी से कर रहे है। 

उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों से अनुरोध किया कि जिन राजनीतिक पार्टियों ने अपने बीएलए-2 नियुक्त नही किए हैं वे सभी पार्टियां बीएलए-2 की नियुक्ति जल्द से जल्द करे ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जल्द से जल्द पूरा हो सके। उन्होने बताया कि एसआईआर का मुख्य उदेश्य शुद्व मतदाता सूची तैयार करना है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि किसी भी मतदाता से इस संबंध में विभाग द्वारा कोई भी ओटीपी या लिंक शेयर करने के लिए अनुरोध नही किया जाता है। विभाग द्वारा नियुक्त बीएलओ स्वयं ही मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क करके जानकारी प्राप्त करेंगे। उन्होने बताया कि एसआईआर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। एसआईआर का मकसद श्रुटिरहित मतदाता सूचि तैयार करना है। 

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर की अर्हता तिथि 1 जुलाई 2026 तय की गई है। मतदान केंद्रो का युक्तिकरण 14 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। उन्होने बताया कि बीएलओ व सुपरवाईजर्स को एसआईआर का कार्य पूरा करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया हैै। उन्होंने बताया कि एसआईआर की पात्रता तिथि 1 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। मतदाता गणना प्रपत्र बांटने का कार्य 15 जून 2026 से शुरू हो गया है। बीएलओ मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र बांटने का कार्य कर रहे हैं। मतदाता गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को सौंप देंगे बीएलओ घर पर आकर भरा हुआ फार्म 14 जुलाई से पहले तक एकत्रित कर लेगा। 

मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन का कार्य 14 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को होगा। दावे और आपतियां 21 जुलाई से 20 अगस्त तक प्रस्तुत की जा सकती है। दावें और आपत्तियों का निपटारा 21 जुलाई 2026 से 18 सितंबर 2026 तक किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर को 2026 को होगा।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!