Hisar में बाइक सवार युवकों ने शराब ठेके पर फायरिंग कर मांगी रंगदारी, घटना CCTV में कैद

Edited By Manisha rana, Updated: 26 May, 2025 12:37 PM

हिसार जिले के गांव तलवंडी राणा में रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने शराब ठेके पर पर्ची फेंक कर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

हिसार (विनोद सैनी) : हिसार जिले के गांव तलवंडी राणा में रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने शराब ठेके पर पर्ची फेंक कर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही ठेके के सामने फायरिंग की। वारदात की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस व सीआईए टीम मौके पर पहुंची। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

जानकारी के मुताबिक करीब 8.30 बजे एक बाइक तीन युवक ठेके पर पहुंचे। इनमें से एक युवक ठेके पर आया और पर्ची फेंकी। इसी दौरान बाइक पर बैठे दूसरे युवक ने हवाई फायर किया। इसके बाद पर्ची फेंकने वाले युवक ने भी हवाई फायर किया और चले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!