बाइक सवार नकाबपोश ने बंदूक की नोक पर पैट्रोल पम्प से 1 लाख रुपए लूटे

Edited By Isha, Updated: 16 Sep, 2019 03:31 PM

bike rider masked looted 1 lakh rupees from a gun pump

रविवार रात करीब 8ः30 बजे एक बदमाश ने बंदूक के दम पर निसिंग स्थित पैट्रोल पम्प के कर्मचारियों से करीब 1 लाख रुपए की नकदी लूट ली। निसिंग स्थित रिलाइंस पैट्रोल पम्प पर रात के समय एक बाइक सवार युवक आया और वहां कर्मचारियों पर बंदूक तान दी.....

करनाल (काम्बोज): रविवार रात करीब 8:30 बजे एक बदमाश ने बंदूक के दम पर निसिंग स्थित पैट्रोल पम्प के कर्मचारियों से करीब 1 लाख रुपए की नकदी लूट ली। निसिंग स्थित रिलाइंस पैट्रोल पम्प पर रात के समय एक बाइक सवार युवक आया और वहां कर्मचारियों पर बंदूक तान दी। आरोपी ने हवाई फायर भी किया और सभी कर्मचारियों से एक-एक कर सारा कैश लेकर फरार हो गया।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से लूट की वारदातें बढ़ गई हैं। वहीं लूट की कई बड़ी वारदातों को पुलिस अभी तक नहीं सुलझा पाई है। इसमें अनाज मंडी से आढ़ती के मुनीम से बंदूक दिखाकर 4 लाख 10 हजार की लूट व गांव कलवेहड़ी स्थित फार्म के मैनेजर से 70 हजार की लूट, पूर्व कांग्रेस मंत्री मान की कोठी से बंधक बनाकर लूट और निसिंग पैट्रोल पंप से लूट की वारदातों को सुलझा पाने में पुलिस नाकाम रही है।

वहीं पुलिस ने घरौंडा पैट्रोल पम्प व नमस्ते चौक स्थित पैट्रोल पंप से लूट की वारदातों को सुलझा आरोपियों को जेल भिजवा दिया है।  एस.पी. सुरेंद्र सिंह भौरिया का कहना है कि लूट के आरोपियों को पकडऩे के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!