2300 नशीली गोलियों के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

Edited By vinod kumar, Updated: 10 Mar, 2020 12:54 PM

bike rider arrested with 2300 drugs

सी.आई.ए. टोहाना पुलिस ने बाइक सवार युवक को 2300 प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शहर टोहाना थाना में मामला दर्ज किया। डी.एस.पी. सुभाष चंद्र ने बताया सी.आई.ए. टीम नए बस स्टैंड टोहाना के समीप गस्त कर रही थी।

टोहाना(वधवा): सी.आई.ए. टोहाना पुलिस ने बाइक सवार युवक को 2300 प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शहर टोहाना थाना में मामला दर्ज किया। डी.एस.पी. सुभाष चंद्र ने बताया सी.आई.ए. टीम नए बस स्टैंड टोहाना के समीप गस्त कर रही थी।

इस दौरान बाइक सवार युवक सामने पुलिस को देखकर वापस मुडऩे लगा। वापस मुड़ते समय बाइक के हैंडल पर टंगे एक पॉलीथिन से गोलियों के 2-3 पत्ते नीचे गिर गए। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने खुद का नाम रिंकू निवासी धमतान साहिब जिला जींद बताया।

पॉलीथिन की जांच करने पर उसमें ट्रामाडोल व एल्प्राजोलम की 2300 गोलियां मिलीं। पुलिस ने दवाइयों को लेकर ड्रग इंस्पैक्टर से बातचीत की और ड्रग इंस्पैक्टर कहा कि उक्त गोलियों का इस्तेमाल नशे के तौर पर किया जाता है। आरोपी को आज कोर्ट मे पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!