ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, युवक घायल

Edited By Isha, Updated: 11 Jan, 2020 10:55 AM

bike ridden woman dies young man injured

दादरी-दिल्ली रोड पर गांव समसपुर के समीप शुक्रवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला मौत हो गई। इसी हादसे में बाइक चला रहे युवक को भी चोटें लगी है। हादसे के बाद मौके से भाग रहे .....

भिवानी (पंकेस) : दादरी-दिल्ली रोड पर गांव समसपुर के समीप शुक्रवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला मौत हो गई। इसी हादसे में बाइक चला रहे युवक को भी चोटें लगी है। हादसे के बाद मौके से भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने वाहन सहित काबू कर लिया जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम दादरी सिविल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने आरोपी के चालक के खिलाफ मामले से जुड़ी विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल में उपचाराधीन गांव अचीना निवासी कमल सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपनी चाची सुनीता को बाइक पर लेकर दादरी शहर आ रहा था। इसी बीच जब वे गांव समसपुर के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कमल बाइक से उछलकर कर नीचे जा गिरा। जबकि उसकी चाची सुनीता के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया।

हादसे को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी चालक को वाहन सहित गिरफ्तार किया। दादरी सिविल अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने कमल सिंह के बयान पर उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी आरोपी ट्रक चालक मोहित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!