पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह का बड़ा बयान, बोले- बिहार चुनावों के बाद नहीं टिक पाएगी केंद्र सरकार

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 11 Nov, 2025 03:07 PM

big statement by former union minister birendra singh

भिवानी पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार चुनावों के बाद देश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : भिवानी पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा। वे यहां अपने बेटे और पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह की सद्भाव यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक में शामिल होने आए थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार चुनावों के बाद देश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

बीरेन्द्र सिंह ने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि अगर जनता और कार्यकर्ता हमारे साथ हैं, तो नेता आखिर जाएंगे कहां। उन्होंने स्पष्ट किया कि सद्भाव यात्रा में वोट चोरी का मुद्दा भी प्रमुख रहेगा। वहीं, हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा पर लगे आरोपों का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का वोट चोरी करने का पैटर्न देशभर में समान है। कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी यही हुआ, जबकि वहां बाप-बेटा नहीं थे।

टिक नहीं पाएगी केंद्र सरकार- बीरेंद्र सिंह

बिहार चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा छोटे दलों के सहारे सत्ता में आती है और बाद में उन्हीं की बली चढ़ाकर अपनी स्थिति मजबूत करती है। उनका दावा है कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के सहारे चल रही केंद्र सरकार दो से ढाई साल से अधिक नहीं टिकेगी, क्योंकि ये दोनों नेता अपनी पार्टी का अस्तित्व नहीं खोएंगे।

जाति-धर्म की राजनीति करने की कोशिश में भाजपा- बीरेंद्र सिंह

बीरेन्द्र सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह देश में स्थायी राज कायम करने की कोशिश में धर्म और जाति की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि 400 पार का दावा करने वाली भाजपा 240 सीटों पर सिमट गई और यदि 79 सीटों पर वोट चोरी न होती, तो पार्टी 160 सीटों पर रह जाती।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!