कैथल से पकड़े गए देवेंद्र सिंह मामले में बड़ी अपडेट, पुलिस ने डिजिटल डिवाइस डेटा किया रिकवर

Edited By Manisha rana, Updated: 19 May, 2025 03:49 PM

big in devendra singh case who was caught from kaithal

कैथल से पकड़े गए देवेंद्र सिंह के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल से पकड़े गए देवेंद्र सिंह के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। पुलिस ने डिजिटल डिवाइस डेटा रिकवर कर लिया है। देवेंद्र सिंह पाकिस्तान के चार खुफिया एजेंटों से व्हाट्स ऐप वीडियो कॉल या वीडियो के माध्यम से सूचनाएं भेज रहा था जिसमें एक महिला का नाम भी शामिल है। पटियाला मिलिट्री कैंट की भी सूचनाएं शेयर की गई हैं।

बताया जा रहा है कि देवेंद्र सिंह अपने पास दो मोबाइल फोन रखता था। हरियाणा-पंजाब से पकड़े गए और आरोपियों के साथ देवेंद्र सिंह का कोई लिंक नहीं मिला। फोरेंसिक जांच में मिले सबूत के आधार पर कोर्ट में पेश करके आज पुलिस जांच बढ़ाने के लिए फिर से रिमांड पर ले सकती है। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़े गए देवेंद्र सिंह का आज तीन दिन का रिमांड खत्म हो गया। पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी। रिमांड के दौरान पुलिस को कई सबूत मिले हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!