New Education Policy: हरियाणा में नई शिक्षा नीति को लेकर बड़ी घोषणा, जानिए क्या है सरकार की Plan

Edited By Isha, Updated: 22 Jan, 2025 06:11 PM

big announcement regarding new education policy in haryana

हरियाणा में नई शिक्षा नीति 2025 यानी इसी साल लागू होने जा रही है। पंचकूला में आज ब्रह्मर्षि विश्वात्मा बावरा महाराज के अंतरराष्ट्रीय जयंती महोत्सव में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि के रूप

पंचकूला: हरियाणा में नई शिक्षा नीति 2025 यानी इसी साल लागू होने जा रही है। पंचकूला में आज ब्रह्मर्षि विश्वात्मा बावरा महाराज के अंतरराष्ट्रीय जयंती महोत्सव में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हुए थे, जहां पर उन्होंने इस बात की घोषणा की। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाई गई ये नीति देश के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।


राज्यपाल ने भारतीय संस्कृति के नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति में इन्हें विशेष स्थान दिया गया है।उन्होंने महिला शिक्षा को देश की प्रगति का अहम आधार भी बताया है। कार्यक्रम में ब्रह्मर्षि विश्वात्मा बावरा के योगदान को भी याद किया गया जिन्होंने 50 सालों तक डेढ़ सौ विश्वविद्यालयों में भारतीय संस्कृति और ब्रह्म विद्या का प्रचार किया।


समारोह में डॉक्टर मनीषा की आध्यात्म विषय की पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इसके साथ ही 10वीं और 12वीं में 90 फ़ीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी और होनहार छात्रों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, अतिरिक्त उपयुक्त निशा यादव के साथ ही कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों और संत महात्माओं ने भी शिरकत की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!