Bhiwani : चिड़ियाघर में मां संग दहाड़ेगें शेरा व सिंघम, एक साल बाद आएंगे नजर

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 26 Nov, 2024 01:59 PM

bhiwani shera and singham will roar with their mother in the zoo

भिवानी चिड़ियाघर में वन्य जीवों व पक्षियों को देखने आने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस चिड़ियाघर में एक साल एक माह 24 दिन के बाद मां गीता अपने लाडले शेरा व सिंघम के साथ..

भिवानी : भिवानी चिड़ियाघर में वन्य जीवों व पक्षियों को देखने आने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस चिड़ियाघर में एक साल एक माह 24 दिन के बाद मां गीता अपने लाडले शेरा व सिंघम के साथ बाड़े में अटखेलिया करती नजर आएगी। अब वन्य जीव प्रेमी अधिाकारियों की परमिशन के बाद शेरा व सिंघम का दीदार कर पाएंगे। 

भिवानी के चिड़ियाघर में गत वर्ष 2 अक्टूबर को मादा शेरनी गीता ने दो बच्चों को जन्म दिया था। शेरनी गीता व उसके दोनों नर सावकों का चिड़ियाघर के अधिकारियों, कर्मचारियों व सर्जन की निगरानी में पालन-पोषण हुआ। 

दरअसल, मादा शेर गीता ने गत वर्ष 2 अक्टूबर को दो नर सावकों को जन्म दिया था। अधिकारियों की देखरेख में दोनों शावकों का छोटे बाड़े में पालन-पोषण किया जा रहा था। शावक शेरा व सिंघम के बड़े होने एवं लोगों की उत्सुक्ता को ध्यान में रखते हुए चिड़ियाघर प्रशासन मुख्य वन्य प्राणी वॉर्डन विनीत गर्ग से इन्हें मुख्य बाड़े में छोड़ने की परमिशन मांगी। वन्य प्राणी वार्डन विनीत ने शेरनी व उसके बच्चों को मुख्य बाड़े में छोड़ने के आदेश दिए। अब लम्बे अंतराल के बाद 26 नवंबर को शेरनी गीता अपने दोनों बच्चे शेरा व सिंघम के साथ मुख्य बाड़े में नजर आएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!