JEE एडवांस में छाए भिवानी के छोरे, निशांत और मोहित ने हासिल किया ये रैंक

Edited By Deepak Kumar, Updated: 03 Jun, 2025 02:48 PM

bhiwani news nishant and mohit secured ranks in jee advanced

JEE एडवांस में भिवानी के छोरे छाए हुए हैं। मिनी क्यूबा भिवानी के बच्चे अब खेलों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी झंडे गाड़ रहे हैं। एक ही स्कूल में पढ़ने वाले निशांत व मोहित ने जेईई एडवांस में अच्छी रैंक पाकर जिले का नाम रोशन कर अन्य बच्चों के लिए...

भिवानी (अशोक भारद्वाज): JEE एडवांस में भिवानी के छोरे छाए हुए हैं। मिनी क्यूबा भिवानी के बच्चे अब खेलों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी झंडे गाड़ रहे हैं। एक ही स्कूल में पढ़ने वाले निशांत व मोहित ने जेईई एडवांस में अच्छी रैंक पाकर जिले का नाम रोशन कर अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बने हैं। 

बता दें कि निशांत ने ऑल इंडिया में 369वीं और मोहित ने 15488वीं रैंक हासिल की है। ये दोनों साथी हैं और भिवानी आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। बिना कोचिंग के स्कूल में 11वीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई करते-करते इन्होंने ये रैंक हासिल की है। दोनों की इस उपलब्धि पर इनका स्कूल में स्वागत किया गया और उज्जवल भविष्य की कामना की। 

दो साल मेहनत से ये मुकाम पायाः निशांत 

निशांत ने बताया कि वो अब कानपुर IIT से मैथेमेटिक्स एंड कम्प्यूटिंग से इंजीनियरिंग करना चाहता है। निशांत ने कहा कि उसने दो साल मेहनत से ये मुकाम पाया है। इसके लिए वो कम्पिटिशन की बुक पढ़ता रहता था। वहीं, मोहित का कहना है कि उसके माता पिता की प्रेरणा से वो लगातार पढ़ा और मेहनत की। दो साल की कठिन मेहनत की और ये रैंक पाई। इसका कहना है कि वो अब आर्किटेक्चर करना चाहता है।

बिना कोचिंग के ये उपलब्धि बहुत बड़ीः शमशेर सिंह

निशांत और मोहित के गुरू शमशेर सिंह ने दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बिना कोचिंग के ये उपलब्धि बहुत बड़ी है। 15 लाख के क़रीब बच्चों में से ये रैंक मेहनत व लगन से ही मिलती है। उन्होंने कहा कि अब ये बच्चे दुसरो के लिए प्रेरणा बनेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!