सड़क हादसे में दंपत्ति समेत बेटी की मौत, बाल-बाल बचा दोस्त

Edited By Naveen Dalal, Updated: 21 Jul, 2019 03:23 PM

सोनीपत में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, नेशनल हाईवे पर दावत राईस मिल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही दंपत्ति समेत 7 महीने की मासूम ने दम तोड़ दिया और एक...

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, नेशनल हाईवे पर दावत राईस मिल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही दंपत्ति समेत 7 महीने की मासूम ने दम तोड़ दिया और एक महिला घायल हो गई व कार चालक का दोस्त बाल-बाच बच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक हॉस्पिटल  रखवा दिया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

PunjabKesari, Death, Couple, Road, Accident

फिलहाल ट्रक चालक मौके से फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार आल्टो कार में सवार होकर राजेश अपने एक दोस्त अमित, पत्नी व उसके साथ 7 महीने की बच्ची और उसकी साली फरीदाबाद से करनाल जा रहे थे। लेकिन रास्ते में की एक ट्रक से कार की टक्कर हो गई और टक्कर इतनी भयानक थी कि राजेश उसकी पत्नी पिंकी और 7 महीने की मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं राजेश की साली की गंभीर रुप से घायल हो गई और उसका बच गया।

PunjabKesari, Death, Couple, Road, Accident

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!