आईपीएल क्रिकेट के मैच पर लगा रहे थे सट्टा, 4 गिरफ्तार, 41 हजार की नगदी बरामद

Edited By Shivam, Updated: 11 Oct, 2020 11:52 PM

betting on ipl cricket match 4 arrested 41 thousand cash recovered

सीआईए स्टाफ की टीम ने सेक्टर-12 स्थित मकान से क्रिकेट मैच पर सट्‌टा लगाते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 41000 रुपये नगद मोबाइल व एलईडी बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सोनीपत (पवन राठी): सीआईए स्टाफ की टीम ने सेक्टर-12 स्थित मकान से क्रिकेट मैच पर सट्‌टा लगाते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 41000 रुपये नगद मोबाइल व एलईडी बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सीआईए एएआई अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर-12 स्थित एक मकान में कुछ युवक राजस्थान व दिल्ली के बीच चल रहे आईपीएल के क्रिकेट मैच पर सट्‌टा लगा रहे हैं। जिस पर टीम वहां पहुंची। टीम ने मोबाइल से एक युवक की आवाज सुनी। वह कह रहा था इस ओवर में उसकी 2000 रुपये की येस है। जिस पर टीम ने छापा मारकर वहां से चार युवकों को पकड़ा। 

युवकों की पहचान अशोक नगर निवासी साहिल उर्फ कालू, मंडी किलोवाली, पंजाब निवासी पुनित, चार मरला के हिमांशु व गांव कामी के नरेंद्र के रूप में दी। पुलिस ने उनके पास से 41000 रुपये, मोबाइल, एलईडी, डायरी बरामद की। उनके खिलाफ सिविल लाइन थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि क्रिकेट मैच पर सट्‌टा लगाने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!