Sonali Phogat मामले में नया Video आया सामने, जबरदस्ती ड्रिंक पिलाता दिखा सुधीर सांगवान (VIDEO)

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Aug, 2022 06:41 PM

टिकटॉक स्टार और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ सामने है। जहां सोनाली फोगाट की मौत से पहले का एक ओर वीडियो ...

डेस्क : टिकटॉक स्टार और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ सामने है। जहां सोनाली फोगाट की मौत से पहले का एक ओर वीडियो सामने आया है जिसमें कोई उन्हें सुधीर सांगवान जबरदस्ती सोनाली फोगाट को ड्रिंक पिलाता दिख रहा है। वीडियो में पहले से ही नशे में धुत नजर आ रही सोनाली ड्रिंक पीने के बाद काफी ज्यादा और ज्यादा मदहोश होती हुई दिखाई दे रही है

बता दें कि पिछले कल भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें जिसमें कोई उन्हें पकड़ कर ले जाते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा था कि यह सोनाली का पीए सुधीर सांगवान था। इस वीडियों में सोनाली लड़खड़ाती हुई नजर आ रही थी। वहीं गोवा पुलिस के आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में चौकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि क्लब में पार्टी के दौरान सोनाली की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर उन्हें करीब 2 घंटे तक बाथरूम में लेकर बैठे रहे थे। गोवा पुलिस ने प्राथमिक सबूतों और सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर इस बात का खुलासा किया था। इस 2 घंटे के दौरान यदि सोनाली को अस्पताल ले जाया जाता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!