Edited By Saurabh Pal, Updated: 26 Jun, 2023 05:37 PM

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और पश्चिम बंगाल से ड्रोन के जरिए नशे की खेप भेजी जाती है।
करनाल: अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और पश्चिम बंगाल से ड्रोन के जरिए नशे की खेप भेजी जाती है। देश में पंद्रह से 63 वर्ष आयु वर्ग के 48 करोड़ लोग नशीले पदार्थों के सेवन की गिरफ्त में हैं। राज्यपाल ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान में हरियाणा के 14 जिले शामिल किए गए हैं।
करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि प्रदेश में 138 डी एडिक्शन सेंटर खोले गए हैं, ताकि लोग नशे की गिरफ्त से बाहर आ सकें। सरकार और समाज के सहयोग से नशे से छुटकारा हो सकता है।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा की पंजाब, हरियाणा, हिमाचल सहित कई अन्य राज्यो में नशा तेजी से बढ़ रहा है। नशा केवल गरीब परिवार के बच्चे नहीं ले रहे बल्कि संपन्न परिवारों के बच्चे भी नशे की गिरफ्त में हैं। नशा अंतर्राष्ट्रीय समस्या बन चुका है इसलिए विश्व स्तर पर आज कार्यकम होते हैं। राज्यपाल ने कहा कॉलेज और यूनिवर्सिटी, बड़े शहरों में होटलों के रूप में करोड़ों रुपयों में नशे का कारोबार हो रहा है। भारत सरकार नशा पकड़ने का काम कर रही है। गुजरात में 800 करोड़ के मादक पदार्थ पकड़े गए हैं। तनाव और अकेलेपन से लोग नशे की गिरफ्त में आते हैं। करनाल के डी-एडिक्शन सेंटर में एक भी महिला नहीं है। जिससे जाहिर है पुरुष ज्यादा नशे की गिरफ्त में हैं। संगत बड़ी चीज है गलत संगत से लोग नशे की लत लगाते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि देश का विकास उसके नागरिक के स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। नशा तन मन और धन को खोखला कर देता है। युवा देश की बड़ी शक्ति है जो देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। महिलाओं से घर अच्छा रहेगा और वे परिवर्तन कर सकती हैं। पन्द्रह से 63 वर्ष आयु वर्ग के 48 करोड़ लोग नशीली दवाओ का सेवन करते हैं। हरियाणा में राज्य मादक द्रव्य रोधक संस्थान की स्थापना की गई है । देश में नशा मुक्त भारत अभियान शुरू किया गया है, जिसमे हरियाणा के चौदह जिलों को शामिल किया गया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)