Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 03 May, 2025 06:57 PM

दुबई में आयोजित 11वें बुडोकन अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2025 का समापन मार्शल आर्ट कौशल के शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ। इस चेंपियनशिप में लगभग 17 विभिन्न देशों के 900 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में भाग लिया।
गुड़गांव, (ब्यूरो): दुबई में आयोजित 11वें बुडोकन अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2025 का समापन मार्शल आर्ट कौशल के शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ। इस चेंपियनशिप में लगभग 17 विभिन्न देशों के 900 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में भाग लिया। चेंपियनशिप में गुड़गांव के अनर्घ्य अभिषेक पांचवाटकर ने कुमाइट वर्ग में अपना परचम लहराया वहीं, काता प्रतियोगिता में ब्राउंज मेडल जीता। मेडल जीतकर गुड़गांव लौटने पर अनर्घ्य का जोरदार स्वागत किया गया।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
अनर्घ्य ने इस चेंपियनशिप के लिए कठोर मेहनत की थी। अनर्घ्य ने कुमाइट में गोल्ड जीतकर न केवल भारत का बल्कि गुड़गांव का नाम भी रोशन किया है। वहीं, दूसरी प्रतियोगिता काता में अनर्घ्य को ब्राउंज से ही संतोष करना पड़ा। अनर्घ्य की मानें तो यह महत्वपूर्ण उपलब्धि उनके कोच, सेंसेई विक्रम तिहाल और हेड कोच शिहान सुनील सैनी के अटूट समर्थन और मार्गदर्शन का प्रमाण है। उनके विशेषज्ञ प्रशिक्षण और उनकी क्षमता में विश्वास उनके कराटेका के रूप में विकास और इस अंतरराष्ट्रीय पहचान को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण रहे हैं।
हेड कोच शिहान सुनील सैनी ने अनर्घ्य की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता की सराहना की, और इतने प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनकी उपलब्धियों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने अनर्घ्य को उत्कृष्टता की अपनी खोज जारी रखने और भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों का लक्ष्य रखने के लिए प्रोत्साहित किया।